फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सदर से टिकट के लिए भाजपा में घमासान

Wed, 16 Nov 2016 09:35 PM IST
कुल्लू
विज्ञापन
bjp logo - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
कुल्लू। सदर विधानसभा क्षेत्र से टिकट के लिए भाजपा में घमासान मच गया है। टिकट के लिए दो गुट आमने-सामने हो गए हैं। सदर भाजपा विधायक महेश्वर सिंह ने अपनी पार्टी के ही कुछ लोगों पर संगठन से टिकट पक्का मिलने का दुष्प्रचार का आरोप लगाया है। वहीं, कुछ दिन पहले जिला भाजपा महामंत्री शैलेंद्र बहल पत्रकारवार्ता के दौरान प्रदेश भाजपा महामंत्री राम सिंह को अगला एमएलए बता गए। ऐसे में संगठन पर गुटबाजी हावी हो रही है। सदर विस क्षेत्र से टिकट के लिए जंग शुरू हो गई है। हिलोपा सुप्रीमो महेश्वर सिंह की वापसी के बाद अंदरखाते चल रही गुटबाजी सामने आ रही है। भाजपा का एक धड़ा महेश्वर सिंह के साथ है। वहीं दूसरा धड़ा राम सिंह के पक्ष में है।
विज्ञापन


हालांकि आगामी विधानसभा चुनाव के लिए अभी समय है, लेकिन टिकट के लिए जंग छिड़ चुकी है। महेश्वर सिंह का आरोप है कि भाजपा के ही कुछ लोग समस्याएं सुनने के नाम पर गांव-गांव जा रहे हैं और अपना टिकट पक्का बता रहे हैं। जोकि संगठन के लिए सही नहीं है। वहीं, कुछ दिन पहले पूर्व मंत्री महेंद्र सिंह की पत्रकारवार्ता में जिला भाजपा महामंत्री शैलेंद्र बहल ने राम सिंह को सदर से अगला एमएलए बता दिया। शैलेंद्र बहल और महेश्वर सिंह के बयान के बाद जिला भाजपा में हड़कंप का माहौल है, लेकिन मीडिया के समक्ष सभी चुप्पी साधे हुए हैं। अंदरखाते दोनों मामलों को लेकर राजनीतिक गलियारों में चर्चाओं का बाजार गर्म है। इधर, भाजपा प्रदेश अध्यक्ष सतपाल सत्ती ने कहा कि मामला ध्यान में नहीं है। जिला अध्यक्ष व पदाधिकारियों से रिपोर्ट तलब की जाएगी।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें