फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kullu News: क्रिकेट टूर्नामेंट में बिशप कॉटन की टीम फाइनल में पहुंची

विज्ञापन
विज्ञापन
कुल्लू। बाशिंग में चल रहे जोनल स्तरीय एएसआईएससी हिमाचल प्रदेश क्रिकेट टूर्नामेंट-2026 के दूसरे दिन भी रोचक मुकाबले देखने को मिले। हालांकि, अंडर-19 वर्ग की टीम का फाइनल मैच शनिवार को हो चुका है लेकिन रविवार को अंडर-14 और अंडर-17 वर्ग में खिलाड़ियों ने शानदार प्रदर्शन करते हुए अपनी टीमों को जीत दिलाने का प्रयास किया। अंडर-14 वर्ग के सेमीफाइनल मुकाबले में बिशप कॉटन स्कूल शिमला की टीम ने दूसरी टीमों को पछाड़ते हुए फाइनल में प्रवेश किया। टीम के खिलाड़ी अंजद को उनके बेहतरीन प्रदर्शन के लिए मैन ऑफ द मैच चुना गया। अंडर-17 वर्ग में दूसरे दिन हुए मुकाबले में बिशप कॉटन स्कूल शिमला, अकादमिक हिल्स पब्लिक स्कूल कुल्लू, डे स्टार स्कूल मनाली, ट्रिनिटी स्कूल कुल्लू ने मैच जीते। लिहाजा, रविवार को प्रदेश भर से पहुंचीं स्कूल की टीमों के बीच कड़ी प्रतिस्पर्धा देखने को मिली और आगामी मुकाबलों को लेकर खिलाड़ियों व खेल प्रेमियों में उत्साह बना हुआ है।
विज्ञापन

गौरतलब है कि एएसआईएससी से संबंद्ध स्कूलों की जोनल स्तरीय क्रिकेट टूर्नामेंट कुल्लू के बाशिंग खेल मैदान में चल रहे हैं। इसके आयोजन की मेजबानी कुल्लू वैली वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय कर रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें