फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बिलिंग-अस्पताल बाईपास सड़क जल्द तैयार करे लोनिवि : डीसी

विज्ञापन
विज्ञापन
केलांग (लाहौल-स्पीति)। अब रोगी कल्याण समिति के बजट से दवाइयों की खरीदारी नहीं होगी। वहीं बिलिंग-अस्पताल संपर्क सड़क निर्माण अगले सीजन में पूरा करने का लक्ष्य निर्धारित किया गया है। इस संबंध में उपायुक्त पंकज राय की अध्यक्षता में हुई रोगी कल्याण समिति के बैठक में फैसला लिया गया।
विज्ञापन

उपायुक्त ने रोगी कल्याण समिति के बजट का लेखा-जोखा लिया। राय ने कहा कि रोगी कल्याण समिति की बैठक अब चार की बजाय दो महीने बाद होगी। अस्पताल प्रबंधन भविष्य में रोगी कल्याण समिति की बजट से दवाइयों की खरीदल्फरोख्त नहीं करेगी। उन्होंने लोनोवि को आदेश दिए कि आगामी सीजन तक बिलिंग-अस्पताल बाईपास सड़क का निर्माण पूरा करें।
इसके अलावा जलशक्ति विभाग को अस्पताल के लिए पायलट प्रोजेक्ट के तहत नए सिरे से पेयजल पाइप लाइन बिछाने के आदेश दिए।
बैठक में केलांग अस्पताल के लिए अत्याधुनिक अल्ट्रा साउंड मशीन खरीदने पर भी चर्चा हुई। बैठक में सीएमओ डॉक्टर पलजोर, डॉक्टर जगदीश, सीडीपीओ खुशबिंदर, बीडीओ भानु प्रताप समेत आरकेएस के सदस्य भी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें