फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kullu News: साल में दूसरी बार त्रांबली पहुंचे बिजली महादेव

विज्ञापन
विज्ञापन
रघुनाथपुर में दर्शन के लिए उमड़े श्रद्धालु
विज्ञापन

...........
संवाद न्यूज एजेंसी
कुल्लू। घाटी के अधिष्ठाता देवता बिजली महादेव के दर्शन के लिए रविवार को रघुनाथपुर में श्रद्धालुओं का तांता लगा रहा। देवता बिजली महादेव के समक्ष शीश नवाकर श्रद्धालुओं ने आशीर्वाद लिया। दोपहर बाद देवता बिजली महादेव रघुनाथपुर से खराहल घाटी के गांव त्रांबली के लिए रवाना हुए।
त्रांबली गांव में देवता बिजली महादेव का भव्य स्वागत हुआ। देवता बिजली महादेव साल में दो बार त्रांबली गांव जाते हैं। इससे पहले अप्रैल में देवता बिजली महादेव परिक्रमा के दौरान त्रांबली गांव में रुके थे। दशहरा की परंपरा का निर्वहन करने के बाद देवता अब अपने देवालय की ओर रवाना हो गए हैं। त्रांबली के बाद देवता थर्कु गांव और फिर यहां से पेच्छा के लिए प्रस्थान करेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

घाटीवासी हेमराज शर्मा, अमित ने कहा कि थर्कु और पेच्छा गांव में भी देवता बिजली महादेव का ग्रामीणों की ओर से फूलमालाओं के साथ स्वागत किया जाएगा। थर्कु और पेच्छा गांव में लोगों ने देवता के स्वागत की तैयारियां शुरू कर दी हैं। संवाद
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें