कुल्लू। सहकारी सभा भुट्टिको ने 79वें स्थापना दिवस पर खेल प्रतियोगिताओं का आयोजन किया। इसमें महिला और पुरुष वर्ग में कबड्डी, रस्साकशी, मटकी फोड़ और म्यूजिकल चेयर प्रतियोगिताएं करवाई गईं। कार्यक्रम में पूर्व बागवानी मंत्री एवं भुट्टिको के अध्यक्ष सत्य प्रकाश ठाकुर ने बतौर मुख्यातिथि शिरकत की।
स्थापना दिवस पर सफल सहकार मोहर सिंह, उद्यमी बुनकर सेसराम और विशिष्ट शिल्पी आशा देवी को सम्मानित भी किया गया। पुरुष वर्ग की कबड्डी प्रतियोगिता में भुट्टिको बॉय प्रथम, पटेल हाउस द्वितीय स्थान पर रहा। महिला वर्ग कबड्डी में इंदिरा हाउस प्रथम और लक्ष्मी हाउस द्वितीय रहा। रस्साकशी में भुट्टिको बॉय प्रथम, कर्मचारी वर्ग द्वितीय स्थान पर रहा।
महिला वर्ग में लक्ष्मी हाउस प्रथम, कर्मचारी वर्ग द्वितीय स्थान पर रहा। मटकी फोड़ में अजय ने प्रथम और म्यूजिकल चेयर में किरण ने प्रथम स्थान हासिल किया। मुख्यातिथि सत्य प्रकाश ठाकुर ने कहा कि वर्तमान में भुट्टिको जिस ऊंचाई पर पहुंची है, उसके पीछे स्वर्गीय ठाकुर वेदराम की ओर से प्रदान की गई ठोस नींव को नकारा नहीं जा सकता।
इस दौरान कांगड़ा बैंक की निदेशक प्रेमलता ठाकुर, मनोहर लाल ठाकुर, सुरेंद्र ठाकुर, रोहित ठाकुर, मोहर सिंह, निदेशक आत्मा राम, मदन लाल, टिकम राम, निर्मला, इंद्रा देवी, कलावती आदि उपस्थित रहे। संवाद