फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kullu News: देव वाद्ययंत्रों की स्वरलहरियों से गूंज उठा भुट्टी गांव

विज्ञापन
विज्ञापन
देवता थान के नवनिर्मित मंदिर प्रतिष्ठा की धूम
विज्ञापन

अन्य देवी-देवताओं भी शामिल होकर बढ़ाई शोभा
संवाद न्यूज एजेंसी
कुल्लू। जिला मुख्यालय के साथ लगती लगघाटी के गांव भुट्टी में देवता थान के नए मंदिर की प्रतिष्ठा धूम मची हुई है। बुधवार को भुट्टी गांव देव वाद्ययंत्रों की स्वरलहरियों से गूंज उठा। प्रतिष्ठा उत्सव के चलते यहां पर देव परंपरा का निर्वहन किया गया जबकि वीरवार को प्रतिष्ठा के अंतिम दिन देवभोज के साथ ही अन्य परंपराएं निभाई जाएंगी।
विज्ञापन

भुट्टी में देवता थान का नया मंदिर बनकर तैयार हुआ है। मंदिर को देव कारकूनों की ओर से देव नियमों के तहत बनाया गया है। प्रतिष्ठा को लेकर घाटी में खुशी का माहौल है। देवताओं के दर्शन के लिए यहां पर बुधवार को भी श्रद्धालुओं का तांता लगा रहा। प्रतिष्ठा में देवताओं के साथ आए देवलुओं की ग्रामीणों की ओर से खूब खातिरदारी की जा रही है। इससे पहले बीते मंगलवार को गांव भुट्टी में चार भाइयों का देवमिलन हुआ। चार भाइयों का यह देवमिलन सबके आकर्षण का केंद्र रहा। भुट्टी के देवता थान, शालंग से देवता थान क्षेत्रपाल, शिम से देवता थान और मणिकर्ण बलारगा से देवता थान के समक्ष श्रद्धालुओं ने शीश नवाया। वहीं शिम से माता काली ओडी भी प्रतिष्ठा में शामिल हुईं। बुधवार को बड़ाग्रां से देवता गौहरी भी प्रतिष्ठा में शामिल हुए। देवता के कारदार सुंदर सिंह ठाकुर ने कहा कि श्रद्धालुओं ने देवताओं से आशीर्वाद प्राप्त किया। वीरवार को देव परंपराओं का निर्वहन किया जाएगा। गौर रहे कि देवता क्षेत्रपाल थान का काष्ठकुणी शैली में एक भव्य मंदिर तैयार किया गया है। जिसका निर्माण देव कारकूनों की ओर से देव नियमों के तहत किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें