फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kullu News: ढालपुर की अस्थायी मार्केट में अंधड़ से उड़ीं दुकानों की छतें

विज्ञापन
विज्ञापन
जानमाल का नुकसान नहीं, हल्की बारिश के साथ चला अंधड़
विज्ञापन

मौसम का बिगड़ा मिजाज बना लोगों के लिए परेशानी
संवाद न्यूज एजेंसी
कुल्लू। मौसम का बिगड़ा मिजाज लोगों के परेशानी का कारण बन गया है। हर दूसरे और तीसरे दिन कुल्लू व लाहौल में बारिश हो रही है। बुधवार को जिला मुख्यालय स्थित ढालपुर की अस्थायी मार्केट में अंधड़ चलने के कारण दुकानों की छतें उड़ गईं। 10 से अधिक अस्थायी दुकानों की छतों में लगाई गई चादरें अधड़ से उड़ गईं। इसके साथ ही कई दुकानदारों ने अपनी दुकानों में तिरपाल लगाए हुए थे जो अंधड़ के चलते खुल गए। गनीमत यह रही कि इस दौरान किसी को चोटें नहीं आईं।
विज्ञापन

अंधड़ चलने से किसी तरह के जानमाल का नुकसान नहीं हुआ है लेकिन व्यापारियों को ढालपुर में उठी धूल और तेज हवा के चलते परेशानियों को सामना करना पड़ा। पीपल मेले का बीते मंगलवार को ही समापन हुआ था। तीन दिन तक ढालपुर की अस्थायी मार्केट में कारोबार मंदा रहा था। बुधवार सुबह मौसम साफ था। धूप खिलने के बाद व्यापारियों को उम्मीद थी कि आज अस्थायी मार्केट में खरीदार सामान की खरीदारी के लिए उमड़ेंगे लेकिन दोपहर 12:00 बजे के बाद मौसम ने अचानक करवट बदली और हल्की बारिश के साथ तेज हवाएं शुरू हो गईं। अस्थायी दुकानों की छतें उड़ने के बाद दुकानदारों को अपनी दुकानों का सामान समेटना पड़ा। वहीं बाहरी राज्यों से पहुंचे सैकड़ों कारोबारी ग्राहकों का इंतजार करते रहे। गौर रहे कि ढालपुर के मेला मैदान में पीपल जातर मेले के लिए सजी अस्थायी मार्केट यहां पर अभी तक दो सप्ताह और रहेगी। इस संबंध में नगर परिषद के ईओ अनुभव शर्मा ने कहा कि 12 मई तक ढालपुर की अस्थायी मार्केट में दुकानें सजी रहेंगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें