फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भुभू जोत प्राथमिकता, पीएम से उठाऊंगा मामला : सुक्खू

विज्ञापन
विज्ञापन
मनाली (कुल्लू)। मनाली वासियों को नववर्ष की शुरुआत में विकास की बड़ी सौगात मिली हैं। राष्ट्रस्तरीय विंटर कार्निवल के शुभारंभ पर मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने घोषणाओं की झड़ी लगाकर मनालीवासियों का दिल जीत लिया।
विज्ञापन

मुख्यमंत्री ने विंटर कार्निवल में भाग लेने वाले महिला मंडलों की प्रोत्साहन राशि को 20,000 से बढ़ाकर 25,000 रुपये करने का एलान किया। उन्होंने इससे पहले उन्होंने कहा कि भुभू जोत टनल सरकार की प्राथमिकता है। समय की मांग है कि कुल्लू-मनाली के लिए एक अच्छा वैकल्पिक मार्ग भी बने।
इसके लिए वह स्वयं प्रधानमंत्री और परिवहन मंत्री नितिन गडकरी से मामला उठाएंगे। मनाली के विधायक भुवनेश्वर गौड़ ने मनाली इलाके की मांगों को मुख्यमंत्री और लोक निर्माण मंत्री विक्रमादित्य के समक्ष रखा। मुख्यमंत्री ने 15 मील में ब्यास पर बने पुराने पुल की जगह वाहन योग्य नए पुल का निर्माण करने की घोषणा की। इस पर लगभग 10 करोड़ रुपये खर्च किए जाएंगे। पुल बनने से नेशनल हाईवे पर यातायात का दबाव भी कम होगा।
विज्ञापन

इसके अलावा उन्होंने रांगड़ी बिजली बोर्ड के रेस्ट हाउस की जगह बड़ी पार्किंग बनाने की घोषणा की। कहा कि हिडिंबा मंदिर मार्ग में पर्यटन निगम के रोहतांग-मनालसु होटल की हालत खस्ता है। इसका जीर्णोद्धार किया जाएगा। लोक निर्माण मंत्री विक्रमादित्य सिंह ने कहा कि सोलंगनाला में शीतकालीन खेलों की अपार संभावना है।
इसे विकसित करने के लिए विशेष कार्य किए जाएंगे। सोलंगनाला का नए तरीके से विकास किया जाएगा। इस अवसर पर उपायुक्त आशुतोष गर्ग, एसपी साक्षी वर्मा, एसडीएम मनाली रमण कुमार शर्मा, हरि चंद शर्मा, देवेंद्र नेगी, रोहित वत्स धामी, विद्या नेगी, रोहित महाजन आदि मौजूद रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें