फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kullu News: पुरानी पेंशन के लिए मुख्यमंत्री से लगाई गुहार

Tue, 02 Jan 2024 11:21 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुल्लू
विज्ञापन
विज्ञापन
कुल्लू। हिमाचल प्रदेश राज्य कृषि विपणन बोर्ड और मंडी समितियों के कर्मचारियों को भी पुरानी पेंशन का लाभ दिया जाए। राज्य कृषि विपणन बोर्ड और मंडी समिति कर्मचारी संघ ने प्रदेश के मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू को एक ज्ञापन सौंपा है।
विज्ञापन

कर्मचारी संघ के उपाध्यक्ष हीरा लाल नैय्यर और वरिष्ठ उपाध्यक्ष देव राज ठाकुर ने कहा कि पूर्व की सरकारों ने सभी निगम और बोर्ड के कर्मचारियों को पेंशन लगाई थी। राज्य कृषि विपणन बोर्ड कभी भी घाटे में नहीं रहा, इसके बावजूद उन्हें पुरानी पेंशन से वंचित रखा गया है। हिमाचल प्रदेश राज्य विपणन बोर्ड के आय के स्रोत हैं।
राज्य सरकार के वित्त कोष पर इसका कोई असर नहीं पड़ेगा। इसलिए विपणन बोर्ड और मंडी समिति के कर्मचारियों को पुरानी पेंशन दी जाए। उन्हें सीएम सुखविंद्र सिंह सुक्खू की ओर से आश्वासन मिला है कि राज्य कृषि विपणन बोर्ड और मंडी समितियों के कर्मचारियों को भी पुरानी पेंशन के दायरे में लाया जाएगा। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें