फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गलत तरीके से लीज पर दी भूतनाथ पार्किंग : कांग्रेस

विज्ञापन
विज्ञापन
मनाली (कुल्लू)। हिमाचल प्रदेश कांग्रेस के नेता गौतम ठाकुर तथा राष्ट्रीय उच्च मार्ग प्राधिकरण के पूर्व सदस्य देवेंद्र नेगी ने राष्ट्रीय उच्च मार्ग प्राधिकरण पर आरोप लगाया कि मनाली की भूतनाथ पार्किंग को गैर-कानूनी तरीके से रातोंरात लीज पर दिया। कहा कि भूतनाथ पार्किंग के पास प्राधिकरण ने न तो सर्विस लेन और न ही पैदल चलने वालों के लिए फुटपाथ का निर्माण किया है।
विज्ञापन

भूतनाथ पार्किंग से मालरोड आने वाले हजारों लोगों को सड़क पार करने में परेशानी होती है। ट्रैफिक होने से दुर्घटना की आशंका बनी रहती है। पार्किंग के ठेकेदारों और प्राधिकरण के अधिकारियों की सांठगांठ की शिकायत कांग्रेस पार्टी केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी तक पहुंचाएगी। नियमों को ताक पर रख टेंडर आमंत्रित किए बगैर कैसे पार्किंग लीज पर दी गई, इसकी जांच होनी चाहिए।
नगर परिषद मनाली के पांच पार्षद सुनीता शर्मा, धर्मपाल रुडिग्वा, जगदीश कुमार, बलवीर सिंह, रानू देवी ने कहा कि प्राधिकरण भूतनाथ पार्किंग को मनाली के लोगों के लिए निःशुल्क उपलब्ध करवाए। भूतनाथ तथा वोल्वो बस स्टैंड के पास फुट ओवर ब्रिज का निर्माण कर सुविधाएं देने पर भी काम करे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें