फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kullu News: बंजार के कंढेरी में बीठ उत्सव मनाया

Sun, 16 Feb 2025 09:49 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुल्लू
विज्ञापन
विज्ञापन
बंजार (कुल्लू)। घाटी के कंढेरी में बीठ उत्सव रविवार को देवता मार्कंडेय ऋषि मंगलौर के सम्मान में मनाया गया। इस पर्व को देखने के लिए उपमंडल के कंढेरी गांव में सैकडों लोगों का हजूम उमड़ा। भगवान विष्णु को समर्पित बीठ पर्व को मनाने की यहां सदियों पुरानी परंपरा जीवित हैं।
विज्ञापन

जिसके चलते उक्त परंपरा को देवता के कारकूनों ने निभाया। इस पर्व को मनाने के लिए देवता के कारकून पांच दिनों से जुटे थे। नरगिस के फूलों से तैयार किया गया, विष्णु अवतार बीठ जिसे स्थानीय बोली में बोदी व नरगिस का फूल भी कहा जाता हैं। इसे पकड़ने के लिए कंढेरी में लोगों में होड़ लगी रही। देवता के कारदार जीवन शर्मा का कहना है कि इस बीठ को मैहता लोभी राम का परिवार नचाता हैं। रविवार को रंग बिरेंगे फूलों व सुंदर वस्त्रों से सुसज्जित बीठ को वाद्य यंत्रों की थाप व बीठ के पुरातन गीतों की तान पर सैकड़ों सालों से निभाई जा रही परंपरा को निभाया गया। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें