फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kullu News: कमरे में घुसकर मारपीट, 75 हजार के कपड़े जलाए

Sat, 08 Aug 2026 10:35 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुल्लू
विज्ञापन
विज्ञापन
भुंतर। थाना भुंतर में एक व्यक्ति के खिलाफ कमरे में घुसकर मारपीट करने, करीब 75 हजार रुपये के रेडीमेड कपड़े जलाने और जान से मारने की धमकी देने पर एफआईआर दर्ज की गई है।
विज्ञापन

पुलिस के अनुसार पारला भुंतर निवासी जस्सी पत्नी संजय ने शिकायत में बताया कि वह 15-16 वर्षों से हरीहर अस्पताल भुंतर के समीप परिवार सहित रहकर रेडीमेड कपड़ों का कारोबार करती हैं। हाल ही में उन्होंने मंगल मार्केट पतलीकूहल में दुकान लगाने के लिए दिल्ली से करीब 75 हजार रुपये के रेडीमेड कपड़े मंगवाए थे।
शिकायतकर्ता का आरोप है कि 3 अगस्त को राकेश नामक व्यक्ति बिना अनुमति उनके कमरे में घुस आया और उनके साथ मारपीट व अभद्र व्यवहार किया। इसके बाद वह आंगन में रखे कपड़ों के पांच बोरे अपने साथ ले गया। महिला का आरोप है कि 4 अगस्त को आरोपी ने उन कपड़ों में आग लगा दी और उन्हें भी जिंदा जलाने की धमकी दी।
विज्ञापन

उधर, पुलिस अधीक्षक कुल्लू अभिषेक एस ने बताया कि शिकायत के आधार पर थाना भुंतर में एफआईआर दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है। मामले के सभी पहलुओं की जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें