फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kullu News: विकास के लिए बैंकिंग क्षेत्र की भागीदारी जरूरी

Wed, 25 Mar 2026 05:07 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुल्लू
विज्ञापन
विज्ञापन
योजनाओं के क्रियान्वयन और स्वरोजगार के अवसर बढ़ाने में अग्रणी भूमिका निभाएं बैंक : उपायुक्त
विज्ञापन

केलांग में जिला स्तरीय समन्वय समिति की बैठक आयोजित
संवाद न्यूज एजेंसी
केलांग (लाहौल-स्पीति)। जिले के समग्र विकास के लिए बैंकिंग क्षेत्र की सक्रिय भागीदारी अत्यंत आवश्यक है। सभी बैंक सरकारी योजनाओं के प्रभावी क्रियान्वयन, वित्तीय समावेशन और स्वरोजगार के अवसरों को बढ़ावा देने में अग्रणी भूमिका निभाएं। यह बात उपायुक्त लाहौल-स्पीति किरण भड़ाना ने कही। जिला स्तरीय समन्वय समिति एवं जिला स्तरीय समीक्षा समिति की बैठक केलांग में मंगलवार को हुई। बैठक की अध्यक्षता उपायुक्त ने की। इसमें जिले की बैंकिंग प्रगति, विभिन्न सरकारी योजनाओं के क्रियान्वयन तथा वित्तीय समावेशन से जुड़े महत्वपूर्ण मुद्दों पर विस्तृत समीक्षा की गई।
उपायुक्त ने सभी बैंकों को निर्देश दिए कि वे जिले में क्रेडिट-डिपॉजिट अनुपात को बढ़ाने के लिए ठोस एवं प्रभावी कदम उठाएं, ताकि स्थानीय स्तर पर आर्थिक गतिविधियों को गति मिल सके। उन्होंने विशेष रूप से प्राथमिकता क्षेत्र अग्रिमों विशेषकर कृषि, स्वरोजगार एवं लघु उद्योग पर ध्यान केंद्रित करने की आवश्यकता पर बल दिया। बैठक में प्रमुख बिंदुओं पिछली बैठक की कार्रवाई की पुष्टि की गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

जिले के प्रमुख बैंकिंग संकेतकों की समीक्षा में बताया गया कि कुल अग्रिम 303.51 करोड़ रुपये रहे, जबकि सीडी अनुपात 25.57 फीसदी दर्ज किया। प्राथमिकता क्षेत्र अग्रिम 62.46 फीसदी और कृषि क्षेत्र अग्रिम 39.37 फीसदी दर्ज किए गए। इसके अलावा सामाजिक सुरक्षा योजनाओं, स्वयं सहायता समूहों के सशक्तीकरण, वार्षिक ऋण योजना के अंतर्गत कुल उपलब्धि 71.23 फीसदी रही जैसे बिंदुओं पर चर्चा हुई।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें