फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kullu News: बंजार स्कूल मार्ग दस दिनों तक रहेगा बंद

Fri, 31 Oct 2025 10:23 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुल्लू
विज्ञापन
विज्ञापन
बंजार (कुल्लू)। नगर पंचायत बंजार की ओर से मिनी सचिवालय चौक से लेकर राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला गेट बंजार तक सड़क की मरम्मत का कार्य शुरू किया जा रहा है।
विज्ञापन

इस सड़क को पक्का करने और पेवर और कंक्रीट डालने का कार्य किया जाएगा। इस कारण यह मार्ग 1 से 10 नवंबर तक सभी प्रकार के वाहनों और पैदल आवाजाही के लिए बंद रहेगा। उपमंडल अधिकारी बंजार पंकज शर्मा ने आदेश जारी करते हुए बताया कि नगर पंचायत बंजार की ओर से सड़क सुधार कार्य के लिए अनुरोध किया गया था। इसके चलते इस मार्ग पर यातायात को अस्थायी रूप से बंद करने को लेकर आदेश जारी किए गए हैं।
उन्होंने बताया कि इस अवधि में केवल आपातकालीन सेवाओं जैसे एंबुलेंस, अग्निशमन वाहन आदि को जरूरत पड़ने पर आवागमन की अनुमति होगी। आदेश में यह भी कहा गया है कि सड़क बंद होने की सूचना नगर पंचायत की ओर से उचित स्थानों पर बोर्ड और नोटिस लगाकर जनसाधारण को दी जाएगी। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें