आयोजन : उपमंडल बंजार में राजकीय विद्यालय से कलाकेंद्र बंजार तक रन फॉर यूनिटी का आयोजन सुबह 11:00 बजे से किया जाएगा।
खेलकूद : जवाहर लाल नेहरू राजकीय महाविद्यालय हरिपुर में वॉलीबाल प्रतियोगिता के फाइनल मुकाबले सुबह 09:30 बजे से खेले जाएंगे।
शिविर : शहीद बालकृष्ण राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक छात्र विद्यालय कुल्लू में एनएसएस शिविर का आयोजन सुबह 11:30 बजे से होगा।
कार्यशाला : जिला शिक्षा एवं प्रशिक्षण संस्थान कुल्लू में शिक्षा संकल्प प्रशिक्षण कार्यशाला का समापन दोपहर 04:00 बजे होगा।
समारोह : राजकीय प्राथमिक विद्यालय चौपाड़सा में शताब्दी समारोह का आयोजन सुबह 11:00 बजे से होगा।
काम की बात
बस सेवा... अंतरराज्यीय बस अड्डा कुल्लू से बाहरी राज्यों के लिए परिवहन निगम की बसों का संचालन वाया मनाली-कीरतपुर हाईवे से होगा। शिमला, मंडी, बिलासपुर, धर्मशाला की ओर जाने वाली निजी बसें भी इसी हाईवे से दौड़ेंगी। कुल्लू से भुंतर, बजौरा, औट की ओर जाने वाली बसें राजकीय महाविद्यालय कुल्लू के समीप पशु मैदान में स्थापित अस्थायी बस अड्डा से चलेंगी।
...क्षेत्रीय अस्पताल कुल्लू
ओपीडी समय सुबह 09:30 से शाम 04:00 बजे तक
पुरूष सामान्य डॉ. सुरेश, डॉ. सुरेंद्र
महिला सामान्य डॉ. शानू महाजन, डॉ. अदिति
बाल रोग डॉ. तेंजिन मंटूक
मेडिसिन डॉ. कल्याण, डॉ. नितेश, डॉ. नेहा
ऑर्थो डॉ. संतुष्ट, डॉ. अशोक
गायनी डॉ. अनु, डॉ. विवेक
त्वचा रोग डॉ. रतन,
ब्लड बैंक डॉ. हीरालाल
सर्जरी डॉ. अभिषेक, डॉ. सम्राट, डॉ. कमल दत्ता
ईएनटी डॉ. सुमित।
नेत्र रोग डॉ. ऋचा
आपातकालीन स्थिति में चिकित्सकों की ड्यूटी बदल सकती है।
कुल्लू अस्पताल संपर्क नंबर 01902-223036