फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kullu News: 132 केवी के ग्रिड की ट्रांसमिशन लाइन में खराबी से अंधेरे में बंजार-सैंज

Fri, 12 Sep 2025 10:52 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुल्लू
विज्ञापन
विज्ञापन
जिले में 203 सड़कों के साथ 500 से बिजली के ट्रांसफार्मर बंद
विज्ञापन

कुल्लू की लगघाटी के भुट्टी से शांलग तक सड़क हुई बहाल
संवाद न्यूज एजेंसी
कुल्लू। जिले की बंजार और सैंज घाटी एक बार फिर अंधेरे और अव्यवस्था के साये में आ गई है। थलौट के पास 132 केवी ग्रिड की ट्रांसमिशन लाइन में आई खराबी से करीब 500 ट्रांसफार्मर ठप हो गए हैं। इससे पूरे क्षेत्र में बिजली सप्लाई प्रभावित हो गई है। जिले में अभी भी 203 सड़कें बंद हैं। इससे जनजीवन बुरी तरह से प्रभावित हो रहा है।
हालांकि लगघाटी के लिए भुट्टी से शालंग तक की सड़क बहाल कर लोक निर्माण विभाग ने कुछ राहत दी है। दूध, सब्जी और जरूरी सामान की आवाजाही की उम्मीद अब इसी बहाल मार्ग से टिकी है। प्रशासन और एनएचएआई की ओर से हाईवे-305 सहित प्रमुख मार्गों को खोलने का कार्य युद्धस्तर पर जारी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

जिला मुख्यालय के साथ लगती लगघाटी की सड़कें बंद हैं। राहत की बात है कि लोक निर्माण विभाग ने घाटी की भुट्टी से शालंग के लिए बहाल हो गया है। एनएचएआई और एनएच भी हाईवे तीन और हाईवे-305 को बहाली का काम युद्धस्तर पर चला है। जिले में 203 सड़कों के साथ लगभग 500 से अधिक बिजली के ट्रांसफार्मर ठप होने से लोगों की दुश्वारियां कम नहीं हुई हैं। लोक निर्माण विभाग के अधिशासी अभियंता बीसी नेगी ने कहा कि भुट्टी से शालंग सड़क बहाल कर दी है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें