फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kullu News: बंजार मेला... लच्छी-लच्छी लोग गलांदे से जमाया रंग

Fri, 16 May 2025 10:44 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुल्लू
विज्ञापन
बंजार मेले के दुसरे दिन परिक्रमा पर निकाले देवता शेष नाग जीभी देवता वीर ।-संवाद
विज्ञापन
जिला स्तरीय मेले की पहली सांस्कृतिक संध्या में लोक कलाकारों ने मचाया धमाल
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
बंजार (कुल्लू)। जिला स्तरीय बंजार मेले की पहली सांस्कृतिक संध्या में लोक कलाकारों ने खूब धमाल मचाया। कलाकारों ने फिल्मी और पहाड़ी गीत पेश कर पंडाल में बैठे दर्शकों को खूब नचाया।
इस संध्या में स्टार कलाकार के रूप में डाॅ. हेमराज भारद्वाज ने अपनी प्रस्तुति दी। उन्होंने पाणी री टांकी हो भाई रामा, लच्छी-लच्छी लोग गलांदे, कोठी बुहारदी लागी, म्हारे देशा रा दिल, ओ बेलिया, तू मोही अच्छरिए, रूत संगडोनी हो, राजा धाने री सेरी, हांइए मेरीए धींगा धींगिए पहाड़ी गीत पेश कर दर्शकों का मनोरंजन किया। इसके अलावा उन्होंने तू माने या न माने दिलदारा, इक हसीना थी आदि फिल्मी और पंजाबी गीत भी पेश किए। उन्होंने पंडाल में बैठे दर्शकों को अपनी प्रस्तुति के माध्यम से खूब नचाया। इसके अलावा पहाड़ी लोक गायक कुर्मदत्त भारती ने अपनी प्रस्तुति की परंपरागत भौंउरू के साथ की और उसके बाद पहाड़ी गीतों की प्रस्तुतियों के माध्यम से दर्शकों का भरपूर मनोरंजन किया।
विज्ञापन


इन्होंने भी दी प्रस्तुति
इसके अलावा भागीरथी ने भी भौउरू के साथ देउआ नागा, हींउआ रे लागे पूड़े गीत पेश किए। नूप राम भारद्वाज ने काला गाभू नौठा मौरिया कोट किजी रा बनाणा, खूबराम ने हो बेटिए चंदरुए साजा लागा शईरी म्हारे हो गीत गाकर खूब खुब तालिया बटोरी। मान चंद ने फूला देईए मेरी बांमणीए, सैंज म्हारा होटला रौहे तुसे आंदे-जांदे, देश शोभला हिमाचल म्हारा, बेलूए बुरा आया जमाना, तेरी शांगरी कुल्लू आली देईए, झूरिए दाठू विसरु लाणा गीत पेश किए। इसके साथ ही राजेश कुमार ने दिल में है तू आंखों में तू, तौ संगे जीउणा तौ संगे मरणा, रीत आई शोभली गे दासीए गीत गाकर दर्शकों का मनोरंजन किया।
विज्ञापन


मुख्यातिथि का स्वागत किया
सांस्कृतिक संध्या में मुख्यातिथि के रुप में देवता श्रृंगा ऋषि के गूर गनदेव सिंह शामिल हुए। उनके साथ चानण सिंह पुजारी, नरोतम सिंह पुजारी, जितेंद्र मेहता, नरोत्तम सिंह मेहता, लोत राम मेहत, तूलेराम दरोगा और तेज सिंह आदि देव कारकून उपस्थित रहे। इस मौके पर मुख्यातिथि पधारे श्रृंगा ऋषि के गूर गनदेव का मेला कमेटी ने स्मृति चिन्ह देकर स्वागत किया और अन्य कारकूनों का भी टोपी और मफलर देकर स्वागत किया गया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें