बंजार (कुल्लू)। बारिश के कारण बस अड्डा बंजार तालाब बन गया। शुक्रवार रात को हुई बारिश के चलते शनिवार सुबह यात्री बस अड्डा पहुंचे तो उन्हें तालाब बने परिसर में आवाजाही में परेशानी हुई।
विज्ञापन
उचित निकासी न होने के कारण यहां पर पानी जमा हो गया। पहली ही बारिश में बस अड्डा प्रबंधन की मानसून की तैयारियों की पोल भी खुल गई है। इसके बाद बस अड्डा प्रबंधन हरकत में आया और पानी की निकासी के लिए प्रयास किए। हिमाचल पथ परिवहन निगम बस अड्डा प्रभारी बंजार जगदेव ने कहा कि जमा हुए पानी को हटा दिया गया है। परिसर में पानी की निकासी के उचित प्रबंध किए जा रहे हैं। संवाद