फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kullu News: खराहल की बंदल पंचायत को मिलेगा अपना भवन

विज्ञापन
विज्ञापन
कुल्लू। जिला मुख्यालय के साथ सटी खराहल घाटी की बंदल पंचायत को जल्द अपना भवन मिल जाएगा। पंचायत के लिए प्रस्तावित तीन मंजिला भवन की पहली मंजिल का निर्माण करीब 34 लाख रुपये से होगा। इसके लिए टेंडर आवंटित कर दिया गया है और जल्द निर्माण शुरू होने की उम्मीद है। भवन बनने से पंचायत के लोगों को अपने काम निपटाने के लिए दूर नहीं जाना पड़ेगा।
विज्ञापन

बंदल पंचायत वर्ष 2020 में पुईद पंचायत से अलग होकर बनी थी, लेकिन अब तक इसका अपना भवन नहीं बन पाया है। फिलहाल, पंचायत का कामकाज पुईद पंचायत के भवन चौकीडोभी से चल रहा है। बंदल पंचायत के लोगों को अपने काम करवाने के लिए करीब 15 से 16 किलोमीटर की दूरी तय करनी पड़ती है। चौकीडोभी पुईद पंचायत मुख्यालय से भी करीब तीन किलोमीटर दूर है। पंचायत गठन के बाद से ही लोग अपने क्षेत्र में भवन बनने का इंतजार कर रहे हैं।
पंचायत के लिए बनने वाले भवन का निर्माण सामुदायिक भवन के नाम से किया जा रहा है। प्रस्तावित भवन तीन मंजिला होगा, लेकिन पहले चरण में इसकी पहली मंजिल बनाई जाएगी। टेंडर प्रक्रिया पूरी होने के बाद अब निर्माण शुरू होने का इंतजार है। बंदल पंचायत के पूर्व प्रधान गोपाल ठाकुर ने कहा कि पंचायत भवन के लिए पिछली पंचायत के कार्यकाल में कागजी औपचारिकताएं पूरी की गई थीं। अब भवन बनाने का सपना साकार होने की उम्मीद है।
विज्ञापन

वहीं, बंदल पंचायत के प्रधान बलदेव राज ने कहा कि पंचायत भवन का टेंडर हो चुका है। जल्द निर्माण शुरू किया जाएगा। खंड विकास अधिकारी कुल्लू लक्ष्मी दत्त शर्मा ने कहा कि पंचायत की पहली मंजिल के लिए राशि मंजूर हो गई है। अब जल्द पहली मंजिल तैयार कर लोगों को समर्पित की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें