फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

माल रोड में बजंतरियों ने देवधुन ने किया दर्शकों को मंत्रमुग्ध

विज्ञापन
मनाली विंटर कार्निवाल में वाद्ययंत्रों को वजाते बंजतरी। - फोटो : Kullu
विज्ञापन
मनाली (कुल्लू)। कार्निवाल को आकर्षक बनाने के लिए विंटर कार्निवाल कमेटी कई तरह के आयोजन कर रही है। सोमवार को मनाली के मालरोड में बजंतरियों की वाद्य यंत्र प्रतियोगिता शुरू हुई। इसमें जिले के पांच दल भाग ले रहे हैं।
विज्ञापन

ढोल-नगाडे़, करनाल और शहनाई वादकों ने न केवल आम लोगों को मंत्रमुग्ध किया, बल्कि सैलानियों को भी थिकरने पर मजबूर किया। दोपहर बाद करीब एक घंटे तक चली वाद्य यंत्र स्पर्धा के पहले दिन और कार्निवाल के दूसरे दिन सुखदास एंड पार्टी गाहर, टेक राम एंड पार्टी सेउबाग, विनोद एंड पार्टी फोजल, जयचंद एंड पार्टी सरली तथा राम सिंह एंड पार्टी बागन ने प्रस्तुति दी। सभी बजंतरी दलों को रोजाना अलग-अलग थीम दी जाएगी।
देवी-देवताओं की शान कुल्लवी वाद्ययंत्रों से पूरा मनाली का माल रोड भी देवमयी हो उठा। बजंतरी आयोजन कमेटी के सदस्य अरुण ठाकुर ने कहा कि सोमवार को जिले के पांच दलों ने भाग लिया। इसका शुभारंभ भाजपा प्रदेश उपाध्यक्ष धनेश्वरी ठाकुर ने किया। उन्होंने कहा कि जिले में वाद्य यंत्र देवी-देवताओं और जिला कुल्लू की शान हैं। उन्होंने कि बंजतरियों की इनाम राशि को बढ़ाने के प्रयास किए। इसे पहले सुबह के समय सभी दलों ने संयुक्त रूप ये मनाली के मालरोड में अपने वाद्य यंत्रों का प्रदर्शन किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

--
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें