सैंज कालेज में चल रही खेलकूद प्रतियोगिता के दौरान रस्साकसी में भाग लेते छात्र।-संवाद
सैंज महाविद्यालय में करवाई वार्षिक खेलकूद प्रतियोगिता
संवाद न्यूज एजेंसी
न्यूली/सैंज (कुल्लू)। राजकीय महाविद्यालय सैंज में चल रही वार्षिक खेलकूद प्रतियोगिता का समापन हुआ। प्रतियोगिता में दूसरे दिन शनिवार को कबड्डी और रस्साकशी के मुकाबले हुए।
छात्र वर्ग के कबड्डी मुकाबले में शानदार प्रदर्शन करते हुए बीए अंतिम वर्ष की टीम विजेता रही। द्वितीय वर्ष की टीम उपविजेता बनी। इसके पश्चात रस्साकसी के मुकाबले करवाए गए। छात्रा वर्ग में बीए अंतिम वर्ष की टीम विजेता रही। द्वितीय वर्ष की टीम को उपविजेता का खिताब मिला। इसी प्रकार छात्र वर्ग में रोमांचक मुकाबले के बाद बीए अंतिम वर्ष की टीम ने ट्रॉफी पर कब्जा किया। बीए प्रथम वर्ष की टीम उपविजेता बनी।
महाविद्यालय की प्राचार्य डाॅ. सुजाता ने कहा कि दो दिन तक वार्षिक खेलकूद प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। इसमें विद्यार्थियों ने विभिन्न खेलों में दमखम दिखाया। उन्होंने कहा कि खेल प्रतिस्पर्धा की भावना को जागृत करते हैं। इसके अलावा वर्तमान समय में खेल रोजगार का एक माध्यम भी बन गए हैं। उन्होंने विद्यार्थियों से अपनी रुचि के अनुसार पढ़ाई के साथ खेलों को अपनाने की बात कही ताकि शारीरिक तौर पर स्वस्थ रहा जा सके।