फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kullu News: अस्पताल के गेट के पास ऑटो पार्क करने से बढ़ी परेशानी

विज्ञापन
कुल्लू के क्षेत्रीय अस्पताल के बाहर लगी ऑटो की लंबी लाइनें।-संवाद
विज्ञापन
कुल्लू। क्षेत्रीय अस्पताल कुल्लू के मुख्य गेट के पास ऑटो रिक्शा बेतरतीब तरीके से पार्क किए जा रहे हैं। ऑटो पार्किंग कहीं और है जबकि वाहन पार्क कहीं और किए जा रहे हैं। इस कारण अस्पताल सड़क पर जाम की स्थिति बन रही है। इससे मरीजों, तीमारदारों और अन्य राहगीरों को परेशानी झेलनी पड़ रही है। सबसे अधिक परेशानी मरीजों को हो रही है।
विज्ञापन

जिला प्रशासन ने अस्पताल के मुख्य के पास सड़क के दाईं और स्थित मेला मैदान की ओर पांच ऑटोरिक्शा पार्क करने की जगह चिह्नित की है। चयनित पार्किंग के बजाय वाहनों को बाईं ओर पार्क किया जा रहा है। अस्पताल प्रबंधन के अधिकारियों का कहना है कि सड़क पर अस्पताल परिसर के दायरे में किसी तरह के व्यावसायिक और निजी वाहन को पार्क करने की अनुमति नहीं दी जानी चाहिए। अस्पताल में आपातकालीन स्थिति में एंबुलेंस तक का आना मुश्किल हो जाता है।
...
तीमारदार सौरव, मोहन लाल, अंकुश, सुनिल, अविनाश, मोनिका, आरती, खीमी देवी ने कहा कि ढालपुर चौक से अस्पताल के गेट नंबर दो तक पूरी सड़क पर वाहन पार्क रहते हैं। इसके कारण सड़क संकरी हो जाती है और वाहनों की लगातार आवाजाही के कारण मरीजों को इसे पार करना मुश्किल होता है। अब ऑटो रिक्शा पार्किंग अस्पताल के मुख्य गेट के सामने होना परेशानी बढ़ा रहा है, जबकि गेट नंबर दो के पास पहले से ही ऑटो रिक्शा पार्किंग स्थल है। कहा कि गेट नंबर-दो के पास ही ऑटो रिक्शा पार्क किए जाने चाहिए और सड़क पर किसी तरह के वाहन पार्क करने की अनुमति न दी जाए।
विज्ञापन

.....
जिला प्रशासन ने क्षेत्रीय अस्पताल कुल्लू के मुख्य गेट के पास मेला मैदान के किनारे सड़क की दाईं ओर पांच ऑटो रिक्शा पार्क करने की अनुमति प्रदान की है। ऑटो चालक चयनित स्थान पर ही अपने ऑटो रिक्शा पार्क करें।
विज्ञापन

-संजय कपूर, महासचिव, ऑटो रिक्शा यूनियन कुल्लू
000
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें