कुल्लू। ढालपुर खेल मैदान में जिला स्तरीय टी-20 क्रिकेट प्रतियोगिता चल रही है। प्रतियोगिता में सोमवार को बाशिंग इलेवन और सौर इलेवन के बीच मैच हुआ।
पहले बल्लेबाजी करते हुए सौर इलेवन ने 18.2 ओवर में 105 रन बनाए। टीम के लिए शानदार गेंदबाजी करते हुए ईशु ने दो ओवर में दस रन देकर तीन विकेट लिए। लक्ष्य का पीछा करने उतरी बाशिंग इलेवन की टीम ने 13.2 ओवर में चार विकेट खोकर मैच जीत लिया। टीम के लिए जितेश ने 24 गेंद में 50 रन बनाएं।