फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kullu News: प्रश्नोत्तरी स्पर्धा में अशोक सदन बना विजेता

विज्ञापन
विज्ञापन
कुल्लू। डीएवी स्कूल मौहल में हिंदी दिवस पर अंतर-सदनीय प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिता में हिंदी भाषा, व्याकरण, साहित्य, मुहावरों, लोकोक्तियों और हिंदी साहित्य से जुड़े प्रश्न पूछे गए। विद्यार्थियों ने आत्मविश्वास के साथ प्रश्नों के उत्तर दिए। प्रतियोगिता में अशोक सदन ने प्रथम और रमण सदन ने द्वितीय स्थान हासिल किया। दोहा गायन गतिविधि में विद्यार्थियों ने कबीर, रहीम सहित अन्य संत कवियों के प्रेरणादायक दोहों का भावपूर्ण और मधुर गायन प्रस्तुत किया।
विज्ञापन

कविता वाचन में काशवी, दिव्यांश, शैरोन, अदिति, मोक्षिता, काव्या, याशिता और एशवी को पुरस्कार मिला। भाषण प्रतियोगिता में गुंजन, मोहित, आरोही, अर्शी, हिमांशु, परमवीर और ऋषिता को सम्मानित किया गया। प्रधानाचार्य आरएस राणा ने कहा कि हिंदी हमारी संस्कृति, संस्कार और गौरव की पहचान है। उन्होंने विद्यार्थियों से हिंदी को केवल हिंदी दिवस तक सीमित न रखकर दैनिक जीवन में भी सहजता और गर्व के साथ प्रयोग करने का आह्वान किया। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें