लाहौल-स्पीति में स्थित त्रिलोक नाथ की स्की ढलानों में एल्पाइन स्की प्रतियोगिता में भाग लेते र्स
उदयपुर (लाहौल-स्पीति)। घाटी के सुप्रसिद्ध त्रिलोकनाथ की ढलान पर अल्पाइन स्कीइंग प्रतियोगिता का आगाज हो गया है। दो दिवसीय जिला स्तरीय प्रतियोगिता को अल्पाइन विंटर स्पोर्ट्स क्लब करवा रहा है।
प्रतियोगिता में त्रिलोकनाथ पंचायत के प्रधान दिनेश कुमार और शकोली पंचायत प्रधान संतोष कुमारी मुख्यातिथि रहीं। त्रिलोकनाथ की ढलान पर आयोजित स्कीइंग प्रतियोगिता के वरिष्ठ वर्ग में जेंट सलालम के अशोक कुमार ने पहला, दुनी चंद ने दूसरा और भवेंद्र ने तीसरा स्थान प्राप्त किया।
कनिष्ठ वर्ग में अंकित ने पहला, बाल कृष्ण ने दूसरा और रमेश ने तीसरा स्थान पाया है। क्राॅस कंट्री मुकाबले में मुकेश प्रथम, लक्ष्मण सिंह द्वितीय और दुनी चंद तृतीय स्थान पर रहे।
अल्पाइन विंटर स्पोर्ट्स क्लब के अध्यक्ष दुनी चंद ने कहा कि अटल टनल रोहतांग बनने के बाद घाटी में पर्यटन गतिविधियां शुरू हुई हैं। क्लब ने लाहौल के युवाओं का ध्यान शीतकालीन खेलों की ओर आकर्षित करने और उन्हें बढ़ावा देने के उद्देश्य से स्कीइंग प्रतियोगिता का आयोजन किया है।
उधर, हिमाचल प्रदेश विंटर गेम्स एसोसिएशन के अध्यक्ष लुदर ठाकुर ने कहा कि त्रिलोकनाथ की ढलान बेहतर है। यहां पर राष्ट्रीय स्तर की शीतकालीन खेलें हो सकती हैं। इस दौरान जगदीश लाल, जगत ठाकुर, आर ठाकुर, चुनी लाल अंगदुई आदि मौजूद रहे। संवाद
लाहौल-स्पीति में स्थित त्रिलोक नाथ की स्की ढलानों में एल्पाइन स्की प्रतियोगिता में भाग लेते र्स