फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kullu News: घर-द्वार लोगों की स्क्रीनिंग कर रहीं आशा कार्यकर्ता

Mon, 16 Dec 2024 10:23 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुल्लू
विज्ञापन
विज्ञापन
कुल्लू। जिला मुख्यालय के पांचों स्वास्थ्य खंडों में लोगों को क्षय रोग से बचाव की जानकारी दी जा रही है। साथ ही लोगों की घर-द्वार स्क्रीनिंग भी हो रही है, जिससे किसी व्यक्ति में क्षय रोग के लक्षण मिले तो उसका समय पर उपचार किया जा सके।
विज्ञापन

स्वास्थ्य विभाग जिले में 100 दिन का टीबी उन्मूलन अभियान चला रहा है। सोमवार को आशा कार्यकर्ताओं ने संबंधित क्षेत्रों में घर-द्वार जाकर लोगों को क्षय रोग से बचाव के बारे में जानकारी दी और लक्षणों की पहचान करना सिखाया।
आशा कार्यकर्ताओं ने लोगों को क्षय रोग के लक्षण दिखने पर नजदीकी स्वास्थ्य केंद्र में उपचार करवाने के लिए भी प्रेरित किया। इसके अलावा टीबी उन्मूलन अभियान के तहत 16 तय मानकों के अनुसार स्क्रीनिंग भी की। उधर, जिला स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. सुरेश ने कहा कि 17 मार्च, 2025 तक जिले के हर एक क्षेत्र में टीबी उन्मूलन अभियान के तहत 78,000 लोगों की स्क्रीनिंग का लक्ष्य रखा गया है। आशा कार्यकर्ता अपने क्षेत्रों में रोजाना लोगों की स्क्रीनिंग कर रही हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें