फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kullu News: मौसम खुलते ही खाेली सड़क, अब सोझा तक दौड़ने लगी सरकारी बस

Fri, 07 Feb 2025 10:45 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुल्लू
विज्ञापन
बंजार बस अड्डा से सोझा जाती निगम की बस। संवाद
विज्ञापन
जलोड़ी दर्रा बंद होने से कुल्लू से कट गई हैं बाह्य सराज की 69 पंचायतें
विज्ञापन

लोगों को अब बस पकड़ने के लिए करना होगा पांच किमी का पैदल सफर
जलोड़ी दर्रा खुलने के बाद निकाली जाएंगी बर्फ में फंसीं एचआरटीसी बसें
संवाद न्यूज एजेंसी
कुल्लू। बर्फबारी के चलते जलोड़ी दर्रा बंद होने के बाद बाह्य सराज के लोगों की परेशानी बढ़ गई है। पिछले सप्ताह ही 36 दिन बाद बंद रहने के बाद जलोड़ी दर्रा से निगम की बस सेवा बहाल हुई थी। हाल ही में हुई ताजा बर्फबारी के बाद बाह्य सराज की 69 पंचायतों का संपर्क जिला मुख्यालय कुल्लू से फिर कट गया है।
हालांकि, दो दिन मौसम साफ रहने के बाद एनएचएआई ने घियागी से सोझा तक हाईवे से बर्फ हटा दी है।शुक्रवार को एचआरटीसी की बस सोझा तक भेजी गई। शनिवार को कुल्लू से बागासराहन रूट की बस भी सोझा तक भेजी जाएगी। इससे कुल्लू से आनी, निरमंड, करसोग, रामपुर, स्पीति और कुमारसैन की तरफ जाने वाली सवारियों को आसानी होगी। उन्हें दस की जगह पांच किमी ही पैदल सफर करना होगा। जिला मुख्यालय आने वाले लोगों को भी अब बस पकड़ने के लिए घियागी नहीं जाना पड़ेगा। बर्फ से फंसीं निगम की बसों को जलोड़ी दर्रा खुलने के बाद ही निकाला जाएगा। तक तब इस बसों का संचालन जलोड़ी दर्रा और आनी के बीच किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

बीते पांच फरवरी को हुई ताजा बर्फबारी हुई है। इससे जलोड़ी दर्रा में 25 सेंटीमीटर बर्फबारी हुई है। इससे हाईवे-305 सभी तरह के वाहनों के लिए बंद हो गया है। छह फरवरी को मौसम खुलने के बाद एनएच ने घियागी से मशीनरी तैनात कर बर्फ हटा दी है। शुक्रवार को मशीनें सोझा से आगे जलोड़ी दर्रा की तरफ निकल गई हैं। उधर, आनी की तरफ से जलोड़ी दर्रा से बर्फ हटाई जा रही है। एचआरटीसी के बंजार डिपो के अड्डा प्रभारी इंद्र सिंह ने कहा कि शुक्रवार को शाम की बस बंजार से सोझा तक भेजी गई है। शनिवार को कुल्लू से आने वाली बस को भी सोझा तक रवाना किया जाएगा। एनएच-305 के अधिशासी अभियंता केएल सुमन ने कहा कि जलोड़ी दर्रा की बहाली का काम जारी है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें