फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kullu News: बंजार की चनौन पंचायत को मिला अटल ज्ञान केंद्र

Fri, 07 Feb 2025 10:45 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुल्लू
विज्ञापन
विज्ञापन
विधायक सुरेंद्र शौरी ने किया पुस्तकालय का शुभारंभ
विज्ञापन

बोले- प्रतिस्पर्धा के लिए ग्रामीण युवा कर सकेंगे तैयारी

संवाद न्यूज एजेंसी
बंजार (कुल्लू)। बंजार उपमंडल की चनौन पंचायत के घर्टगाड़ में अटल ज्ञान केंद्र शुरू हो गया है। इसका उद्घाटन विधायक सुरेंद्र शौरी ने किया। पुस्तकालय शुरू होने से पंचायत स्तर पर युवा प्रतिस्पर्धा के लिए तैयारी कर सकेंगे।
विधायक ने केंद्र के शुभारंभ पर कहा कि इस ज्ञान केंद्र से सिर्फ चनौन पंचायत ही नहीं, बल्कि साथ लगती दो पंचायतों के युवाओं को भी फायदा होगा। एक साल पहले इसी स्थान पर उन्होंने चनौन पंचायत के लिए कॉमन सर्विस सेंटर की शुरुआत की थी। अब युवाओं के लिए अटल ज्ञान केंद्र खोला गया है।
विज्ञापन

स्थानीय पंचायत प्रधान चेत राम ठाकुर ने कहा कि विधायक सुरेंद्र शौरी ने पंचायत कार्यों में समय-समय पर वित्तीय सहायता दी है। इसके चलते पंचायत में लोगों को सुविधाएं मिल रही हैं।
विधायक शौरी ने कहा कि पंचायत स्तर पर विकास कार्यों में धन की कमी आड़े नहीं आने दी जाएगी। आने वाले समय में भी पंचायत स्तर पर विकास कार्यों के लिए वह वित्तपोषण करते रहेंगे। स्थानीय पंचायत के सभी महिला और युवक मंडलों को रोजमर्रा की जरूरत की सामग्री उपलब्ध करवाने के लिए विधायक ने वित्तीय सहायता देने की भी घोषणा की।
विज्ञापन

इस अवसर पर बीडीसी सदस्य डूर सिंह, पंचायत प्रधान चेत राम, उप प्रधान ज्ञान सिंह, साथ लगती पंचायतों के प्रधान विजय ठाकुर, मनीष ठाकुर, घनश्याम ठाकुर, शेतू देवी, नीलम कुमारी, पुष्पा ठाकुर, लाल चंद ठाकुर और पूर्ण चंद सहित अन्य उपस्थित रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें