फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kullu News: आर्या को स्टूडेंट ऑफ द ईयर का खिताब

Thu, 11 Dec 2025 10:53 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुल्लू
विज्ञापन
लाहौल के त्रिलोकनाथ के वा​र्षिक समारोह में प्रस्तुति देती छात्राएं।-संवाद
विज्ञापन
त्रिलोकीनाथ स्कूल के सालाना समारोह में मेधावियों को मिला पुरस्कार
विज्ञापन

छात्राओं ने लाहौल नृत्य से लूटी वाहवाही, पुजारी हेशे ठाकुर थे मुख्यातिथि
संवाद न्यूज एजेंसी
उदयपुर/केलांग (लाहौल-स्पीति)। राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय त्रिलोकनाथ में वार्षिक पारितोषिक वितरण समारोह धूमधाम से मनाया गया। समारोह में त्रिलोकनाथ मंदिर के पुजारी हेशे ठाकुर मुख्यातिथि रहे।
समारोह में शैक्षणिक एवं खेल उपलब्धियों के आधार पर विद्यार्थियों को सम्मानित किया गया। आर्या को स्टूडेंट ऑफ द ईयर चुना गया। इसके अलावा संध्या, सक्षम, राशि, गौरव, अनीश, सुमित, स्मृति, संदिष्णा, खुशबू, अरविंद, इशिका, शिवानी, ऋषिका, तनीषा, निक्की शर्मा, कृष कश्यप, श्रुतिका को शैक्षणिक और खेल गतिविधियों में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने पर सम्मानित किया। सम्मान पाकर मेधावी विद्यार्थियों के चेहरे खुशी से खिल उठे। इस दौरान स्कूल की छात्राओं ने रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रमों की शानदार प्रस्तुति दी। छात्राओं की लाहौली नाटी ने अभिभावकों को मंत्रमुग्ध कर वाहवाही लूटी।
विज्ञापन
विज्ञापन

इससे पहले प्रधानाचार्य धर्म दयाल ने मुख्यातिथि का स्वागत किया और स्कूल की वार्षिक रिपोर्ट पढ़कर स्कूल की उपलब्धियों को सबके सामने रखा। मुख्यातिथि ने दीप प्रज्ज्वलित कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें