फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kullu News: भुंतर और शमशी में कलाकारों ने बांधा समां

विज्ञापन
विज्ञापन
कुल्लू। नाट्य श्रेष्ठ संस्था द्वारा स्वतंत्रता संग्राम पर आधारित नाटकों का सफल मंचन किया गया। नाथूराम शेर दिल पर आधारित नाटक पर शमशी और भुंतर में आयोजित कार्यक्रमों में कलाकारों ने देशभक्ति, बलिदान और स्वतंत्रता सेनानियों के संघर्ष को प्रभावशाली ढंग से प्रस्तुत कर दर्शकों की खूब तालियां बटोरीं। कार्यक्रम में युवा कलाकारों ने अपनी दमदार अभिनय प्रतिभा का प्रदर्शन करते हुए स्वतंत्रता आंदोलन की विभिन्न घटनाओं को मंच पर जीवंत किया। नाटकों के माध्यम से देशभक्ति, सामाजिक चेतना और राष्ट्रीय एकता का संदेश दिया गया।
विज्ञापन

संस्था के अध्यक्ष रामी शर्मा ने बताया कि इस तरह के सांस्कृतिक कार्यक्रम युवाओं को देश के इतिहास और स्वतंत्रता सेनानियों के योगदान से जोड़ने का महत्वपूर्ण माध्यम हैं। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में लोगों ने भाग लिया और कलाकारों के अभिनय की प्रशंसा की। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें