फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

स्लीपर तस्करी का फरार आरोपी गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
कुल्लू। पुलिस ने स्लीपर तस्करी मामले में फरार आरोपी को पकड़ा है। आरोपी ने अपने साथी के साथ मिलकर पुलिस टीम को सामने देखकर जीप को वापस ले जाने के बाद 17 स्लीपरों को जगह-जगह फेंक दिया था। इसके साथी की गिरफ्तारी 30 दिसंबर 2020 को ही हुई थी, जबकि वह पुलिस की पकड़ से बाहर चल रहा था।
विज्ञापन

अब पुलिस ने इसे भी दबोचने में कामयाबी पाई है। मिली जानकारी के अनुसार 23 दिसंबर 2020 को पुलिस थाना कुल्लू की टीम छरोड़नाला में बालू रा घेरा पुल के पास गश्त पर थी। इस दौरान मणिकर्ण की तरफ से एक गाड़ी भुंतर की तरफ आती हुई दिखाई दी। पुलिस को सामने देखकर चालक ने अपनी गाड़ी वापस मणिकर्ण की तरफ मोड़कर भाग गया। पुलिस ने गाड़ी का पीछा किया। चालक जीप को पीणी सड़क में ले गया। जीप में बैठे दोनों आरोपियों ने सड़क पर स्लीपर फेंकने शुरू कर दिए। जब फलाटी में जीप को चेक किया तो गाड़ी में कुल पांच स्लीपर पाए गए। इनमें किसी प्रकार के हैमर नहीं लगे थे। आसपास के इलाकों में तलाशी के दौरान पुलिस को बिना हैमर वाले 17 स्लीपर और मिले। लेकिन इस बीच पुलिस ने दुनी चंद, पुत्र गंगा राम निवासी जिया को 30 दिसंबर को ही पकड़ लिया था। सुनील कुमार (25), पुत्र मित्र भूषण, निवासी रमास, डाकघर जल्लुग्रां, तहसील भुंतर, कुल्लू फरार चल रहा था, जिसे पुलिस ने वीरवार को पकड़ा है। एसपी गौरव सिंह ने कहा कि आरोपी को आईपीसी 379, 201 और आईएफ 41,42 के तहत गिरफ्तार किया है। उन्होंने कहा कि आरोपी से कड़ी पूछताछ की जा रही है। उसे कोर्ट में पेश करने की प्रक्रिया चल रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें