भुंतर (कुल्लू)। शमशी में माता ज्वाला को समर्पित बिरशू मेले में दूसरे दिन शुक्रवार को श्रद्धालुओं ने मंदिर में शीश नवाया। हालांकि बारिश के चलते महिलाओं ने लालड़ी नृत्य नहीं किया।
दूसरी ओर मेले में कबड्डी प्रतियोगिता शुरू हुई। पहले दिन आर्मी डोगरा और वेली बॉय के मध्य मैच खेला गया। आर्मी डोगरा की टीम ने वेली बॉय को हराया। मेले के अंतिम दिन भी महिलाओं की लालड़ी होगी। इसके साथ ही सांस्कृतिक कार्यक्रम भी होंगे। स्थानीय कलाकार दर्शकों का मनोरंजन करेंगे। संवाद