फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kullu News: आयुष स्वास्थ्य केंद्र शैंशर में फार्मासिस्ट की तैनाती

विज्ञापन
विज्ञापन
मरीजों को अब नहीं लगाने पड़ेंगे सीएचसी सैंज के चक्कर
विज्ञापन



संवाद न्यूज एजेंसी

न्यूली (कुल्लू)। सैंज घाटी के आयुष स्वास्थ्य केंद्र शैंशर में फार्मासिस्ट की तैनाती होने से मरीजों की परेशानी कम होगी। सर्दी, जुकाम, बुखार और जल जनित रोगों के मरीजों को उपचार के लिए 20 किलोमीटर दूर स्थित सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र सैंज के चक्कर नहीं काटने पड़ेंगे। इससे अब तीन ग्राम पंचायतों के मरीजों को सुविधा मिलेगी।
विज्ञापन


आयुष स्वास्थ्य केंद्र शैंशर में ग्राम पंचायत देहुरीधार, शैंशर और गाड़ापारली के ग्रामीण उपचार करवाने आते हैं। एक साल तक स्वास्थ्य केंद्र महज एक चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी के हवाले रहा। अब फार्मासिस्ट ने स्वास्थ्य केंद्र में सेवाएं आरंभ कर दी हैं। इससे तीनों ग्राम पंचायतों के ग्रामीणों को परेशानी नहीं झेलनी पड़ेगी। इस संबंध में कार्यकारी जिला आयुष अधिकारी डॉ. नताशा ठाकुर ने कहा कि आयुष स्वास्थ्य केंद्र शैंशर में फार्मासिस्ट की नियुक्ति कर दी गई है। उन्होंने कहा कि ग्रामीणों को बेहतर उपचार सुविधा देने के लिए आयुष विभाग तत्पर है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें