फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kullu News: वायुसेना में अग्निवीर भर्ती के लिए 28 तक करें आवेदन

विज्ञापन
विज्ञापन
कुल्लू। भारतीय वायु सेना की ओर से अग्निपथ योजना के अंतर्गत इंडियन एयरफोर्स अग्निवीर भर्ती के लिए नई अधिसूचना जारी कर दी गई है। वायु सेना में रोजगार पाने के इच्छुक उम्मीदवारों के लिए आवेदन प्रक्रिया 8 जुलाई से शुरू कर दी है। इसके लिए आवेदन पत्र ऑनलाइन आमंत्रित किए गए हैं। उम्मीदवार भारतीय वायु सेना की आधिकारिक वेबसाइट https ://agnipathvayu.cdac.in पर जाकर ऑनलाइन माध्यम से अप्लाई कर सकते हैं।
विज्ञापन

इंडियन एयरफोर्स भर्ती-2024 में आवेदन करने की अंतिम तिथि 28 जुलाई रखी गई है। एयरफोर्स की भर्ती के लिए अधिसूचना 8 जुलाई को जारी कर आवेदन प्रक्रिया शुरू की गई है और योग्य उम्मीदवार 28 जुलाई तक आवेदन कर सकते हैं। वायु सेना अग्निपथ वायु भर्ती में आवेदकों का चयन लिखित परीक्षा और शारीरिक दक्षता परीक्षण के माध्यम से किया जाएगा। मान्यता प्राप्त शैक्षणिक संस्थान से गणित, फिजिक्स और अंग्रेजी में न्यूनतम 50% अंकों के साथ कक्षा 12वीं पास कोई भी उम्मीदवार आवेदन कर सकते हैं। सहायक आयुक्त शशिपाल नेगी ने कहा कि युवाओं को इस अवसर का लाभ उठाना चाहिए। ासंपरइ
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें