कुल्लू। बाल विकास परियोजना अधिकारी कटराईं खुशविंदर सिंह ने बताया कि आंगनबाड़ी केंद्र भजणु में कार्यकर्ता और सहायिका के पदों को भरने के लिए आवेदन की अंतिम तिथि बढ़ा दी गई है। पहले 16 जुलाई तक आवेदन किए जा सकते थे अब पात्र महिला उम्मीदवार 31 अगस्त तक आवेदन कर सकती हैं।
उन्होंने कहा है कि इच्छुक एवं पात्र महिला उम्मीदवार अपने सभी आवश्यक दस्तावेजों और प्रमाण पत्रों के साथ बाल विकास परियोजना अधिकारी कटराईं के कार्यालय में सीधे आवेदन जमा करवा सकती हैं। पदों के लिए साक्षात्कार भी 31 अगस्त को उपमंडलाधिकारी कुल्लू में आयोजित किया जाएगा। संवाद