फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kullu News: स्नातक प्रथम वर्ष में प्रवेश के लिए तीन से करें आवेदन

विज्ञापन
विज्ञापन
ऑनलाइन आवेदन के लिए कुल्लू कॉलेज प्रबंधन ने अपडेट की वेबसाइट
विज्ञापन

कला, वाणिज्य, विज्ञान और बी वॉक में किया जा सकेगा आवेदन
संवाद न्यूज एजेंसी
कुल्लू। राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय कुल्लू में शैक्षणिक सत्र 2024-25 के लिए तीन जून से प्रवेश प्रक्रिया शुरू होगी। महाविद्यालय प्रबंधन ने तिथि जारी कर दी है। स्नातक प्रथम वर्ष के लिए तीन जून से ऑनलाइन माध्यम से प्रवेश के लिए आवेदन किया जा सकेगा। 12वीं की परीक्षा उत्तीर्ण करने वाले विद्यार्थी कॉलेज में कला, वाणिज्य, विज्ञान संकाय के अलावा बी वॉक में ऑनलाइन माध्यम से प्रवेश ले सकते हैं। प्रवेश प्रक्रिया को लेकर महाविद्यालय प्रबंधन ने तैयारियां शुरू कर दी हैं।
विज्ञापन

उक्त शैक्षणिक सत्र के लिए महाविद्यालय ने अपनी वेबसाइट अपडेट कर ली है। विद्यार्थियों को दाखिला लेने के लिए महाविद्यालय की वेबसाइट पर लॉगइन करके दाखिला फॉर्म जमा करवाना है। महाविद्यालय प्रबंधन ने विद्यार्थियों से अपील की है कि वे एडमिशन पोर्टल पर उपलब्ध प्रॉस्पेक्टस और परामर्श को ध्यानपूर्वक पढ़ें। उसके उपरांत ही जानकारी के अनुसार अपने विषय चुनकर आवेदन की प्रक्रिया को पूर्ण करें। महाविद्यालय की कार्यवाहक प्राचार्य डॉ. बृजबाला ने कहा कि तीन जून से प्रथम वर्ष में प्रवेश के लिए विद्यार्थी ऑनलाइन माध्यम से आवेदन कर सकते हैं। संवाद
विज्ञापन

000
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें