कुल्लू। विश्व तंबाकू निषेध दिवस के अवसर पर प्रजापिता ब्रह्माकुमारी ईश्वरीय विश्वविद्यालय सेवा केंद्र कुल्लू की ब्रह्मकुमारियों ने शहर में जागरूकता रैली निकाली।
लोगों को तंबाकू से होने वाले दुष्परिणामों के बारे में बताया गया। ढालपुर में निकाली गई जागरूकता रैली के माध्यम से लोगों को तंबाकू, बीड़ी-सिगरेट का सेवन न करने के लिए प्रेरित किया। नारों और पोस्टर के माध्यम से तंबाकू और धूम्रपान का सेवन न करने की अपील की।
ढालपुर में एक प्रदर्शनी भी लगाई गई, जिसमें लोगों को नशे से दूर रहने के लिए जागरूक किया। प्रजापिता ब्रह्माकुमारी ईश्वरीय विश्वविद्यालय सेवा केंद्र कुल्लू की इंचार्ज बहन किरन ने कहा कि प्रतिदिन एक सिगरेट के सेवन से 6 मिनट जीवन की आयु कम हो जाती है। ब्रह्माकुमारी सेवा केंद्र में आकर निशुल्क राजयोग और नशामुक्ति पर मार्गदर्शन प्राप्त कर सकते हैं। संवाद