फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बारिश के साथ ओले गिरने से दागी होने लगा सेब

विज्ञापन
विज्ञापन
कुल्लू। जिला कुल्लू में कुछ दिन से मौसम बदलने से रोज शाम के समय बारिश हो रही है। बारिश के साथ ओले गिरने से बागवानों को चिंता बढ़ गई है। अप्रैल व मई माह में पहले ही मौसम की वजह से तैयार होने से पहले ही सेब की करीब 50 फीसदी फसल को नुकसान पहुंचा है। अब ओले से सेब की फसल दागी होने से नुकसान पहुंच रहा है।
विज्ञापन

दो और तीन जून को देर शाम हुई बारिश के साथ आए ओलों से जिला कुल्लू के बाह्य सराज की रघुपुर व जलोड़ी क्षेत्र के साथ बंजार के कई इलाकों में सेब को नुकसान हुआ है। बगीचों मेें सेब का आकार अखरोट के बराबर हो गया है। कम फसल के बावजूद बागवान को सेब के अच्छे रेट मिलने की उम्मीद है। ओले से खराब हो रही फसल का उन्हें नुकसान उठाना पड़ सकता है। बागवान रमेश ठाकुर, उगम राम, ओम प्रकाश, किशोरी लाल, टेक सिंह, निका राम तथा लीला प्रसाद ने कहा कि मौसम बागवानों की हर उम्मीदों पर पानी फेर रह रहा है। पहले असमय बर्फबारी से सेब की फ्लावरिंग व सेटिंग प्रभावित होने से बागवानों को करोड़ों को झटका लगा है। अब बारिश के साथ ओलावृष्टि ने परेशानी को बढ़ा दिया है। कम फसल के बाद भी बागवान खुश होकर इन दिनों बगीचों में फफूंदनाशक व कीटनाशक दवाइयों का छिड़काव कर रहे हैं। लेकिन बारिश ने चिंता बढ़ा दी है। रघुपुर घाटी में पिछले साल भी सेब के 50 हजार बॉक्स की जगह मात्र आठ से दस हजार बॉक्स हुए थे। अप्रैल और मई माह में जिला कुल्लू के ग्रामीण इलाकों तक हुई बर्फबारी से सेब को करीब 23 करोड़ का नुकसान आंका गया है। प्रभावित बागवान सरकार से नुकसान का मुआवजा मांग रहे हैं।
जिला कुल्लू के कुछ इलाकों में बारिश के साथ ओले गिरने की सूचना है। बागवानों को ओले के बाद डाइथिन एम-45श वैबीस्टिन का छिड़काव करने की सलाह दी है। एक सप्ताह बाद बागवान यूरिया की स्प्रे करें, जिससे सेब खराब होने से बच सके।
विज्ञापन
विज्ञापन

- विद्या प्रकाश बैंस, उपनिदेशक , बागवान विभाग कुल्लू
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें