फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प्रतिकिलो के हिसाब से वसूला जाए सेब का किराया : मोहर

विज्ञापन
बंजार में सेब उत्पादक संघ खंड बंजार के अध्यक्ष मोहर सिंह की अगुवाई में बागवानों ने एसडीएम को मा
विज्ञापन
बंजार (कुल्लू)। उपमंडल बंजार में सेब ढुलाई के किराये को लेकर अनियमितताएं हैं। बागवानों से किराया मनमर्जी से लिया जाता है। सरकार ने तय किया है कि सेब की खरीद यूनिवर्सल कार्टन में किलोग्राम के आधार पर होगी। ऐसे में सेब का किराया भी किलोग्राम के आधार पर तय किया जाए। मंडियों में बागवानों का शोषण और धोखाधड़ी रोकने के लिए एपीएमसी एक्ट 2005 और गुड्स एक्ट 2006 को सख्ती से लागू किया जाए। इसके लिए सेब उत्पादक संघ खंड बंजार ने उपमंडलाधिकारी को मांगों और समस्याओं को लेकर ज्ञापन सौंपा।
विज्ञापन

संघ के खंड अध्यक्ष मोहर सिंह ने कहा कि बागवानों का शोषण न हो, इस बात का ध्यान सरकार और प्रशासन रखे। उन्होंने कहा कि बागवानों की मांगों और समस्याओं को देखते हुए उपमंडलाधिकारी को ज्ञापन सौंपा गया है। इसमें किराया निर्धारण, मंडियों में न्यूनतम समर्थन मूल्य में सेब का क्रय करने आदि मांगों को उठाया गया है।
एचपीएमसी हिमफेड की ओर से बागवानों से लिए गए सेब का भुगतान और खाद, कीटनाशक, फफूंदनाशक एवं कृषि उपकरणों पर अनुदान का भुगतान जल्द किया जाए। सेब सीजन शुरू होने से पहले घाटी की तमाम सड़कों को दुरुस्त किया जाए। उपमंडलाधिकारी बंजार पंकज शर्मा ने कहा कि बागवानों की समस्याओं और मांगों को लेकर छह अगस्त को लोक निर्माण, बागवानी विभाग, जीप एवं ट्रक यूनियन के पदाधिकारी और एपीएमसी अधिकारियों के साथ एक संयुक्त बैठक की जाएगी। इसमें आगामी सेब सीजन और बागवानों की समस्याओं के समाधान को लेकर चर्चा की जाएगी। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें