फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kullu News: ज्यादा बारिश-तापमान से काले पड़ गए सेब के पत्ते

Mon, 28 Jul 2025 10:51 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुल्लू
विज्ञापन
अ​धिक बारिश से सेब के पेड़ों में काले पड़ने लगे पत्ते। बागवान चिंतित। संवाद
विज्ञापन
मनाली क्षेत्र में मारसोनिया बीमारी की चपेट में आने लगे सेब के बगीचे
विज्ञापन

फसल को लेकर बागवान चिंतित, विभाग बोला- दवाओं का करें छिड़काव
संवाद न्यूज एजेंसी
मनाली। बरसात का मौसम सेब के बगीचों पर भारी पड़ने लगा है। अधिक बारिश होने और तापमान में बढ़ोतरी से सेब के बगीचे मारसोनिया की चपेट में आने लगे हैं। पेड़ों में पत्ते काले पड़कर झड़ रहे हैं।
ससे बागवान अपनी आगामी फसल को लेकर चिंतित होने लगे हैं। बागवानी विशेषज्ञ ने बागवानों से नियमित रूप से दवाइयों का छिड़काव करने की सलाह दी है। मनाली में पिछले कई दिनों से बारिश हो रही है। रात को बारिश और दिन में धूप खिलने से भूमि में आद्रता बढ़ गई है।
विज्ञापन

ज्यादा बारिश और ज्यादा तापमान सेब के पेड़ों की हरियाली पर भारी पड़ गया है। इस वजह से सेब के पेड़ों के पत्ते काले पड़ने लगे हैं। काले होकर पत्ते झड़ रहे हैं। प्रगतिशील बागवान कमलेश ने बताया कि उनके बगीचे में कई पेड़ों में पत्ते काले पड़ रहे हैं। कई जगह पत्ते पीले भी हो रहे हैं। इसका आगामी फसल पर असर पड़ सकता है। बागवान आकाश शर्मा, हेत राम और जय चंद ने कहा कि बारिश की वजह से सेब के बगीचों में नुकसान होने लगा है। पत्ते पीले और काले हो रहे हैं। इससे अगले साल की फसल प्रभावित हो सकती है।
विज्ञापन

बागवानी विभाग के उप निदेशक रामनाथ ने बताया कि अत्यधिक बारिश के साथ तापमान बढ़ने से पत्ते काले पड़ने लगते हैं। यह मारसोनिया नामक बीमारी है। बागवानों को घबराने की जरूरत नहीं है। विभाग की ओर से जारी छिड़काव शेड्यूल के अनुसार छिड़काव करते रहें। बीमारी नियंत्रित हो जाएगी।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें