लारजी (कुल्लू)। सैंज नदी पर स्थित पार्वती-तीन पावर स्टेशन के बांध में जल भरने का कार्य शुरू कर दिया है। यह क्रम 12 अप्रैल तक जारी रहेगा। इस अवधि के दौरान बांध के गेट का आवश्यकतानुसार संचालन किया जाएगा।
सैंज नदी के जलस्तर में समय-समय पर उतार-चढ़ाव हो सकता है। जलाशय भरने की प्रक्रिया के दौरान सभी आवश्यक सुरक्षा मानकों का पालन किया जाएगा। परियोजना प्रबंधन ने स्थानीय निवासियों, पर्यटकों से आग्रह किया है कि इस दौरान नदी के किनारों के पास अनावश्यक रूप से न जाएं। अपने बच्चों एवं पशुओं को भी नदी तट से दूर रखें, जिससे किसी तरह का हादसा न हो। संवाद