फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

घर-घर जाकर मांगा समर्थन

Fri, 08 Jan 2016 10:59 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, कुल्लू
विज्ञापन
विज्ञापन
नगर निकायों के चुनाव प्रचार का अभियान शनिवार शाम को थम जाएगा। लिहाजा, प्रत्याशियों ने अब प्रचार के लिए पूरी ताकत झोंक दी है। कुल्लू नगर परिषद चुनाव को लेकर प्रत्याशियों डोर-टू-डोर प्रचार के साथ ही मोबाइल फोन के जरिये मतदाताओं से संपर्क साधना शुरू कर दिया है।
विज्ञापन


कुल्लू नगर परिषद के वार्ड नंबर 8 से पांच प्रत्याशी चुनावी मैदान में हैं। शुक्रवार को इसी वार्ड से प्रत्याशी दीपक ठाकुर ने अपने समर्थकों के साथ प्रचार कर अपने लिए समर्थन मांगा। दीपक ठाकुर ने कहा कि चुनाव जीतने के बाद वार्ड में सफाई व्यवस्था दुरुस्त करना, सड़कों को पक्का करना, सुचारु पेयजल आपूर्ति के साथ ही वार्ड में स्ट्रीट लाइटों तथा लोगों की सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम करना उनकी प्राथमिकताओं में शामिल हैं। दीपक ठाकुर ने दावा किया है कि वार्ड में उन्हें हर धर्म, वर्ग और हर आयु वर्ग के मतदाताओं का समर्थन मिल रहा है। शुक्रवार को नरेंद्र शर्मा ने भी चुनाव में अपनी जीत के लिए घर-घर जाकर मतदाताओं से समर्थन मांगा।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें