फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चेन लाल, राम देवी बने बेस्ट स्टूडेंट

Thu, 01 Dec 2016 09:46 PM IST
कुल्लू
विज्ञापन
school shimla - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला शकोली में वार्षिक समारोह धूमधाम से मनाया गया। स्कूली छात्र-छात्राओं ने रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम पेश करके वाहवाही लूटी। चेन लाल और राम देवी को बेस्ट स्टूडेंट का खिताब से नवाजा गया। समारोह में बतौर मुख्य अतिथि शिक्षा उपनिदेशक प्रेमनाथ परशीरा ने शिरकत की। शिक्षा उपनिदेशक विद्यार्थियों से अपने अनुभव सांझा किए। मुख्य अतिथि स्कूल के मेधावी बच्चों को पुरस्कृत भी किया। स्कूल के प्रधानाचार्य शिव लाल ने स्कूल की वार्षिक रिपोर्ट पढ़ी। उन्होंने अभिभावकों के समक्ष स्कूल की सालभर की गतिविधियों का ब्यौरा प्रस्तुत किया।
विज्ञापन


वहीं सांस्कृतिक कार्यक्रम की शुरूआत सरस्वती वंदना से हुई। स्कूल के छात्र-छात्राओं ने एक से बढ़कर एक कार्यक्रम प्रस्तुत किए। पर्सनैलिटी डेवल्पमेंट समीर और बबीता को सम्मानित किया गया। खेलों के क्षेत्र में चेन लाल को विशेष सम्मान मिला। शिक्षा में छठी से किरण, उषा, सविता, सातवीं कक्षा में साक्षी, मीनाक्षी, संध्या, आठवीं कक्षा में महेश, शेखर व सविता, नौवीं कक्षा में अवंतिका, दीप सिंह, पंकज, अमरदेई, दसवीं कक्षा में शुभम, रजनी और मीनाक्षी को पुरस्कृत किया गया। जमा एक कक्षा में रामदेई, चेन लाल और बबीता जबकि जमा दो कक्षा में अनिल, महेश और विनोद को पुरस्कार प्रदान किया गया। इस दौरान पाठशाला की वार्षिक पत्रिका कुकम का विमोचन किया गया। वार्षिक समारोह में पंचायत प्रधान कर्म सिंह ठाकुर, त्रिलोकनाथ वार्ड जिला परिषद सदस्य सोनदेई, बीडीसी सदस्य सुमन, त्रिलोकनाथ पाठशाला प्रधानाचार्य बालदास, राजनीतिक शास्त्र के वरिष्ठ प्रवक्ता रणवीर सिंह आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें