फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बर्फ से 25 फीट ऊंचा बना अंजनी महादेव शिवलिंग

विज्ञापन
इस सर्दी में पहली बार सैलानियों के लिए खुला धार्मिक स्थल अंजनी महादेव। जहां करीब 25 फुट ऊंचा बर्फ क - फोटो : Kullu
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

कुल्लू। पर्यटन नगरी मनाली के सोलंगनाला से दो किलोमीटर पीछे धार्मिक स्थल अंजनी महादेव भी सैलानियों के लिए खुल गया है। इस सर्दी में हुई रिकॉर्ड बर्फबारी से अंजनी महादेव का शिवलिंग भी 25 फुट तक ऊंचा हो गया है।
बर्फ का शिवलिंग सैलानियों व आम श्रद्धालुओं के लिए आकर्षण का केंद्र बन गया है। पर्यटकों ने अंजनी महादेव में बर्फ से बने विशालकाय शिवलिंग के दर्शन कर फोटो भी खिंचवाएं। अंजनी महादेव इलाका बर्फ से लकदक हैं। लोगों ने तीन से चार फीट बर्फ को काटकर अंजनी महादेव तक पहुंचने के लिए रास्ता बनाया है। छह दिन बाद बीआरओ ने सोलंगनाला के लिए छोटे वाहनों की आवाजाही को मंजूरी दी है। इसके लिए दोपहर के आसपास सैलानी सोलंगनाला पहुंचे और जमकर मस्ती की। साहसिक गतिविधियों के बंद होने से पर्यटकों ने एक दूसरे पर बर्फ के गोले फेंके और सेल्फी ली। मनाली टैक्सी यूनियन के सचिव संदीप कुमार ने कहा कि मंगलवार को टैक्सियां सोलंगनाला तक पहुंची, जिससे यूनियन के सैकड़ों लोगों को राहत मिली है।
विज्ञापन
विज्ञापन

कुल्लू, लाहौल-स्पीति में 100 से अधिक सड़कें बंद
कुल्लू। जिला कुल्लू और लाहौल-स्पीति का जनजीवन छह दिन बाद भी पूरी तरह से पटरी पर नहीं लौटा है। मंगलवार को जिला कुल्लू में 22 और लाहौल-स्पीति में करीब 90 सड़कों पर यातायात ठप हैं। सड़कों के बंद होने से आम लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। हालांकि कुल्लू में सड़कों के न खुलने की वजह को सरकारी ठेकेदारों की हड़ताल को भी माना जा रहा है। वहीं बीआरओ ने भी लाहौल के भीतर की सड़कों को छोटे वाहनों के लिए बहाल करने का काम तेज कर दिया है। अभी सोलंगनाला से लाहौल के लिए मात्र फोर बाई फोर वाहनों को ही एंट्री दी जा रही है। मौसम विज्ञान केंद्र ने बुधवार को जिला में येला अलर्ट जारी कर बर्फबारी व बारिश की चेतावनी दी है। इसके अलावा सासे ने फिर से कुल्लू से लेकर लाहौल-स्पीति, पांगी किलाड़, किन्नौर आदि क्षेत्रों में हिमखंड गिरने का अलर्ट जारी किया है। उपायुक्त कुल्लू आशुतोष गर्ग ने कहा कि आने वाले दिनों में बर्फबारी के साथ हिमखंड की खतरा बना हुआ है। ऐसे में पर्यटकों के साथ आम लोग सतर्कता बरतें और किसी तरह की भी आपदा में 1077 नंबर पर मदद मांगी जा सकती है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें