फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kullu: गोविंद ठाकुर बोले- कुल्लू की सड़कों पर लावारिस नहीं घूमेंगे पशु

Sat, 06 Aug 2022 11:22 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुल्लू

सार

कुल्लू से मनाली तक के लावारिस पशुओं को इस गोसदन में रखा जाएगा। यह बात शिक्षा मंत्री गोविंद सिंह ठाकुर ने गोशाल में गो महायज्ञ के समापन पर कही। उन्होंने कहा कि सरकार ने सड़कों पर लावारिस छोड़े गोवंश को बचाने के लिए गंभीर कदम उठाए हैं।
विज्ञापन
मनाली के गौशाल में आयोजित गो महायज्ञ। - फोटो : संवाद
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

प्रदेश सरकार ने मनाली स्थित बाहंग में गो सदन बनाने के लिए दो करोड़ की राशि स्वीकृत की है। इसमें से एक करोड़ रुपये जारी कर दिए हैं। ऐसे में अब कुल्लू की सड़कों पर पशु लावारिस नहीं घूमेंगे। कुल्लू से मनाली तक के लावारिस पशुओं को इस गोसदन में रखा जाएगा। यह बात शिक्षा मंत्री गोविंद सिंह ठाकुर ने गोशाल में गो महायज्ञ के समापन पर कही। उन्होंने कहा कि सरकार ने सड़कों पर लावारिस छोड़े गोवंश को बचाने के लिए गंभीर कदम उठाए हैं। सरकार ने बाहंग में गोसदन बनाने के लिए एक करोड़ रुपये की पहली किस्त जारी कर दी है।

विज्ञापन


उन्होंने कहा कि गो संरक्षण और संवर्धन प्रदेश सरकार की प्राथमिकता है। जिला प्रशासन सुनिश्चित करें कि कोई भी लावारिस पशु सड़क पर न रहें। बहुत से पशु टैग लगे हुए हैं, जो सड़कों पर अकसर दिखाई देते हैं। उन्होंने जिला प्रशासन और विभागीय अधिकारियों को निर्देश देते हुए कहा कि ऐसे मामलों में पशु मालिकों की पहचान कर उन पर कार्रवाई की जाए। इसके बाद शिक्षा मंत्री ने गोशाल गांव में विगत दिनों आई बाढ़ से हुए नुकसान का जायजा भी लिया। उन्होंने नुकसान का आकलन तैयार और क्षतिग्रस्त सड़क की मरम्मत करने के निर्देश भी दिए।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें