फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kullu News: अनामिका और कनिका बनीं सर्वश्रेष्ठ प्रशिक्षणार्थी

विज्ञापन
विज्ञापन
कुल्लू। राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान (आईटीआई) कुल्लू में शनिवार को पांचवां कौशल दीक्षांत समारोह मनाया गया। संस्थान के प्रधानाचार्य प्रेम नाथ सिंह ने बतौर मुख्य अतिथि शिरकत की। उन्होंने समारोह का शुभारंभ किया। इसके बाद सरस्वती वंदना प्रस्तुत की गई।
विज्ञापन

समारोह में विभिन्न ट्रेडों का प्रशिक्षण पूरा करने वाले प्रशिक्षुओं को राष्ट्रीय व्यवसाय प्रमाण पत्र प्रदान किए गए। वहीं, प्रत्येक ट्रेड में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले प्रशिक्षुओं को स्मृति चिह्न देकर सम्मानित किया गया। अनामिका और कनिका को सर्वश्रेष्ठ प्रशिक्षणार्थी पुरस्कार से नवाजा गया। दोनों को स्मृति चिह्न के साथ 5,100-5,100 रुपये की पुरस्कार राशि प्रदान की गई।
इस दौरान संस्थान की वार्षिक उपलब्धियों और कौशल विकास से जुड़ी गतिविधियों की जानकारी भी दी गई। मुख्य अतिथि प्रेम नाथ सिंह ने कहा कि वर्तमान तकनीकी युग में कौशल विकास आत्मनिर्भर भारत के निर्माण की आधारशिला है। युवाओं को उद्योगों की बदलती मांग के अनुरूप अपने तकनीकी ज्ञान और कौशल को लगातार निखारना चाहिए। उन्होंने प्रशिक्षुओं को स्वरोजगार अपनाकर आत्मनिर्भर बनने के लिए प्रेरित किया। उन्होंने प्रशिक्षण पूरा करने वाले सभी प्रशिक्षुओं को उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं दीं। तकनीकी शिक्षा और प्रशिक्षण उनके भविष्य को नई दिशा देने में सहायक होंगे। समारोह में संस्थान का समस्त स्टाफ और प्रशिक्षु उपस्थित रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें