फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

घटीगढ़ में जल्द बनेगा वैकल्पिक मार्ग : लुदर चंद

विज्ञापन
विज्ञापन
कुल्लू। बरशैणी पंचायत के पूर्व उपप्रधान लुदर चंद का कहना है कि जल्द ही घटीगढ़ में भूस्खलन की समस्या से लोगों को राहत मिलेगी। इसके लिए विधायक सुंदर सिंह ठाकुर ने प्रशासनिक और विभागीय अधिकारियों के साथ मौके का दौरा किया है। इसके चलते यहां विकल्प तलाशने को लेकर योजना बनाई गई है। यहां एक वैकल्पिक मार्ग और बैली ब्रिज लगाने को लेकर योजना बनाई जा रही है।
विज्ञापन

घटीगढ़ में बार-बार भूस्खलन होने से घाटी के लोगों को समस्या आ रही है। पर्यटकों को भी घाटी पहुंचने और घाटी से बाहर जाने में दिक्कत हो रही है। ऐसे में वैकल्पिक रास्ता और ब्रिज ही इस समस्या का समाधान है। उन्होंने कहा कि विधायक ने आश्वासन दिया है कि इसके लिए जल्द ही प्रयास किए जाएंगे, ताकि समय रहते लोगों की समस्या को दूर किया जा सके। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें