फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

महिलाओं की सुरक्षा के लिए उठाए प्रभावी कदम : बॉबी

विज्ञापन
विज्ञापन
सैंज (कुल्लू)। अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद (एबीवीपी) सैंज इकाई ने प्रदेश में लगातार बढ़ रही आपराधिक घटनाओं और चरमराती कानून व्यवस्था पर कड़ा रोष व्यक्त किया है।
विज्ञापन

परिषद ने सरकार को चेतावनी दी है कि यदि महिलाओं और बच्चियों की सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए ठोस कदम नहीं उठाए गए, तो उग्र आंदोलन किया जाएगा। यह बात सैंज इकाई के अध्यक्ष बॉबी ने रविवार को कही। उन्होंने कहा कि जिला मंडी के सरकाघाट में घटित घटना ने पूरे प्रदेश को शर्मसार किया है।
अपराधियों के हौसले इतने बुलंद हो चुके हैं कि उनके मन से कानून का खौफ समाप्त हो गया है। विद्यार्थी परिषद ने सरकार से मांग की है कि प्रदेश में पुलिस गश्त और निगरानी बढ़ाई जाए। महिलाओं और बच्चियों की सुरक्षा के लिए विशेष कार्य योजना बनाई जाए। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें