फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अनियंत्रित होकर क्षेत्रीय अस्पताल में घुसी एंबुलेंस

विज्ञापन
कुल्लू के क्षेत्रीय अस्पताल में अनियत्रिंत होकर पार्क में धुसी एबुलेंस। - फोटो : Kullu
विज्ञापन
कुल्लू। निजी अस्पताल की एंबुलेंस अनियंत्रित होकर क्षेत्रीय अस्पताल कुल्लू में घुस गई। अस्पताल परिसर में एकाएक तेज रफ्तार वाहन आने से अफरातफरी मच गई। गनीमत यह रही कि अस्पताल परिसर में लगी रेलिंग और बेंच से टकराकर एंबुलेंस की रफ्तार कम हुई। जिसके चलते बड़ा हादसा होने से टल गया। इस बीच एक प्रशिक्षु नर्स को हल्की चोटें आई हैं। प्रशिक्षु नर्स का उपचार क्षेत्रीय अस्पताल में चल रहा है। हालांकि अस्पताल के जिस क्षेत्र में एंबुलेंस अनियंत्रित होकर घुसी है। वहां इन दिनों वैक्सीनेशन शिविर लगाया गया है। जिसमें रोजाना सैकड़ों लोग वैक्सीन लगवाने पहुंच रहे हैैं। निजी अस्पताल की एंबुलेंस के सरकारी अस्पताल में घुसने का वीडियो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है।
विज्ञापन

मिली जानकारी के अनुसार वीरवार को एंबुलेंस ढालपुर से अस्पताल सड़क होकर निजी अस्पताल की ओर जा रही थी। इस दौरान जैसे ही यह एंबुलेंस क्षेत्रीय अस्पताल के गेट के पास पहुंची तो चालक नियंत्रण खो बैठा। एंबुलेंस अनियंत्रित होकर अस्पताल परिसर में घुस गई। जिससे अस्पताल परिसर में उपस्थित लोग जाने बचाने के लिए इधर-उधर दौड़ पड़े। इसमें एक प्रशिक्षु नर्स को चोटें आई हैं। क्षेत्रीय अस्पताल कुल्लू के चिकित्सा अधीक्षक डॉ. नरेश ने कहा कि निजी अस्पताल की एंबुलेंस अस्पताल परिसर में अनियंत्रित होकर घुसी है। हादसे में किसी प्रकार का जानी नुकसान नहीं हुआ है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें