फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पांच से 11 साल के 25,000 बच्चों को लगेगी वैक्सीन

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

कुल्लू। जिला कुल्लू में स्वास्थ्य विभाग अब पांच से 11 साल के बच्चों को वैक्सीन लगाने की तैयारी कर रहा है। विभाग ने अपनी ओर से सभी औपचारिकताएं पूर्ण कर ली हैं।
बच्चों को वैक्सीन लगाने का खाका तैयार कर दिया है। विभाग सरकारी निर्देश मिलते ही जिले के करीब 25,000 बच्चों को वैक्सीन उपलब्ध करवाएगा। विभाग ने इस बार शिक्षा विभाग समेत पांचों विकास खंडों से भी बच्चों के आंकड़े एकत्रित किए हैं। बता दें कि कुल्लू जिला को कोरोना मुक्त बनाने के लिए विभाग प्रयास कर रहा है। इसके लिए अलग-अलग माइक्रो प्लान तैयार किए गए हैं। लोगों को घर द्वार पर वैक्सीन उपलब्ध करवाने और सैंपल लेने का अभियान जारी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

विभाग ने अब तक तय रूपरेखा के हिसाब से ही वैक्सीनेशन अभियान चलाया दिया है। 12 से 15 साल के बच्चों, 15 से 18 साल के किशारों, 18 से 59 और 60 और इससे अधिक आयु वर्ग के बुजुर्गों को अलग-अलग वैक्सीनेशन केंद्र स्थापित कर वैक्सीन लगाई जा रही है। इसी आधार पर अब जिले में पांच से 11 साल के बच्चों को भी वैक्सीन उपलब्ध करवाने की तैयारी पूरी कर ली गई है। शिक्षा विभाग और विकास खंडों से प्राप्त डाटा का आकलन किया जाएगा। इसके उपरांत बच्चों की संख्या को देखते हुए उनके नजदीकी स्कूलों में वैक्सीनेशन केंद्र स्थापित किए जाएंगे। उधर, इस संबंध में जिला स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. दोरजे अंगरूप ने कहा कि विभाग ने पांच से 11 साल के बच्चों का आंकड़ा एकत्रित किया है। कहा कि निर्देश जारी होते ही बच्चों को वैक्सीन लगाई जाएगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें